{"_id":"5ee4eee28ebc3e42bf77f32f","slug":"vidio-confrence-hamirpur-hp-news-sml3355385181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएं प्रदेश की जनता: धूमल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठाएं प्रदेश की जनता: धूमल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। सुजानपुर भाजपा मंडल ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से जन संवाद रैली का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। धूमल ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश सरकार ने कृषि विभाग और पशुपालन के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई हैं। ऐसी योजनाओं को घर-घर पहुंचाना हमारा दायित्व बनता है। कृषि ही एक ऐसा माध्यम है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रह रही जनता सब्जियां, जड़ी-बूटियां, फल, अनाज उगाकर परिवार का पालन-पोषण कर सकती है। सरकार ने पशुपालन को भी कई योजनाएं चलाई हैं। इनका भी किसान फायदा उठा सकते हैं। कहा कि प्रदेश की जनता 90 फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में ही रहती है। उनके लिए कृषि और पशुपालन ही एकमात्र जीविका निर्वाह करने का सहारा होता है। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनुराग ठाकुर और वीरेंद्र कंवर का भी धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने भी केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और योजनाओं से जन संवाद रैली के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत करवाया।
--
विज्ञापन
--