फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vice President's visit: 1000 police personnel deployed, administration will monitor from chopper

Hamirpur (Himachal) News: उपराष्ट्रपति का दौरा ः 1000 पुलिस कर्मी तैनात, चॉपर से निगरानी रखेगा प्रशासन

Fri, 05 Jan 2024 12:24 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Vice President's visit: 1000 police personnel deployed, administration will monitor from chopper
हमीरपुर में प्रस्तावित उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर वीरवार को कई दफा हुई हैलीकॉप्टर की ट्रायल ल
हमीरपुर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। हमीरपुर शहर को 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। 1000 पुलिस कर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। वहीं, 36 पुलिस अधिकारी इन सेक्टरों में सेवाएं देंगे। चौपर से भी जिला प्रशासन निगरानी रखेगा। वीआईपी मूवमेंट के लिए तैयारी कर ली है। इसके लिए अन्य जिलों से भी पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी यहां पर लगाई गई है।
विज्ञापन


वहीं, शिमला, ऊना, भोरंज आदि से आने वाले लोग दोसड़का चौक पर उतरेंगे। वहां से वह अपने वाहन बड्डू पार्किंग स्थल में लगाएंगे। पुलिस लाइन गेट के बाहर और अंदर कोई भी वाहन पार्क नहीं होगा। पुलिस लाइन के अंदर भी कोई वाहन नहीं जाएगा। दोसड़का पुलिस लाइन गेट से सभी प्रतिभागी पैदल ही अंदर जाएंगे। वहीं, अंदर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। व्यक्ति अपने साथ महज मोबाइल फोन ही ले जा सकता है। खाने, चाय, पानी की व्यवस्था भीतर ही रहेगी। वहीं, सुजानपुर नादौन से आने वाले प्रतिभागी भी दोसड़का चौक के पास उतरेंगे और बड्डू पार्किंग स्थल पर अपने वाहन पार्क करेंगे। अगर वहां पर जगह नहीं होगी तो नए बस अड्डा के साथ वाहन पार्क कर सकते हैं। वहीं, जब पुलिस लाइन से एनआईटी तक वीआईपी मूवमेंट होगी, उस दौरान ट्रैफिक को रोका जाएगा। ऐसे समय में महज एंबुलेंस में जा रहे मरीज को जाने दिया जाएगा। पुलिस लाइन दोसड़का में करीब 10,000 प्रतिभागी व अन्य लोग होंगे।
विज्ञापन


आयोजन स्थल में बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं : एसपी
पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस लाइन गेट के भीतर किसी भी तरह का बैग, पर्स ले जाने की अनुमति नहीं है। दोसड़का चौक से आगे प्रतिभागी पैदल ही पुलिस लाइन में जाएंगे। उन्होंने सभी जिलावासियों से इस दौरान सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम की एंबुलेंस रहेगी तैनात
स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर जगह एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस तैनात रहेगी। इसमें चार-चार विशेषज्ञ तैनात रहेंगे। एनआईटी, भोटा हेलीपैड स्थल और अमतर हेलीपैड, पुलिस लाइन हमीरपुर में भी एंबुलेंस तैनात रहेंगी। दो एंबुलेंस कार गेट के साथ, एक एनआईटी, एक भोटा, एक अमतर में तैनात रहेगी। वहीं, खाने की व्यवस्था के लिए जिले में चार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती की गई है जो पुलिस लाइन हमीरपुर, एनआईटी, स्पेशल वार्ड में तैनात होंगे। हर चीज की चेकिंग की जाएगी। चाय, पानी, खाद्य वस्तुओं की भी चेकिंग होगी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय जगोता ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। वीरवार को भी उप राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिले में तैयारियों का जोर दिखा। हर जगह साफ सफाई व सफेदी की जा रही है। वीरवार को जिला मुख्यालय में चौपर भी दिन भर उड़ता रहा ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। वहीं, अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed