फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Very little stock of petrol and diesel left at petrol pumps

Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंपों पर कम ही बचा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक

Tue, 02 Jan 2024 01:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Very little stock of petrol and diesel left at petrol pumps
22.हमीरपुर:  मिल्खी राम पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने के लिए लाइनों में लगे हुए वाहन।(स्रोत:संवाद)
हमीरपुर। ट्रक यूनियन की देशव्यापी हड़ताल का हमीरपुर जिले में व्यापक असर देखने को मिला है। ट्रक चालकों ने जिले में सोमवार से ट्रकों के पहिये जाम कर दिए हैं। हड़ताल के चलते पेट्राेल और गैस की सप्लाई की चेन टूटने की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल खत्म होने के कगार पर है।
विज्ञापन


कई पेट्रोल पंपों पर देर शाम पेट्रोल खत्म हो गया है। एक जनवरी से तीन जनवरी तक ट्रक चालक हड़ताल पर रहेंगे। ऐसे में तेल और गैस की सप्लाई का संकट गहरा सकता है। पेट्रोल पंपों पर टैंकरों के नहीं पहुंच पाने से आम जनता को भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों को फिलिंग स्टेशनों पर जाकर पेट्रोल और डीजल भरवा रहे हैं ताकि दो दिन उन्हें आने जाने में समस्या न हो। फिलिंग स्टेशनों के कई मालिक भी डीजल और पेट्रोल भरवाने के लिए आने वाले वाहन चालकों को कम ही पेट्रोल भरकर वहां से भेज रहे हैं ताकि सभी वाहन चालकों को आगामी दो दिन तक किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके अलावा खाद्य आपूर्ति विभाग तेल की कालाबाजारी रोकने के लिए पूरी कसरत कर रहा है।
विज्ञापन



ट्रक चालक बोले नया कानून वापस ले सरकार
हमीरपुर में हड़ताल पर बैठे ट्रक चालक संतोष कुमार और सोनी शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार को ट्रक चालकों के लिए बनाए गए नए कानून को वापस ले लेना चाहिए। एक चालक अपने परिवार का मुश्किल से भरण पोषण करता है। वह किसी दुर्घटना पर सात लाख जुर्माना कैसे भर पाएगा। इस कानून में दस साल सजा का प्रावधान भी किया गया है। ऐसा करने से ट्रक चालकों को अपनी गाड़ियां चलाना मुश्किल हो जाएगा। शहर के बीचोबीच संचालित मिल्खी राम फिलिंग स्टेशन पर सोमवार को दिन भर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली। इसके अलावा भोटा फिलिंग स्टेशन पर 29 दिसंबर के बाद सप्लाई नहीं आने के कारण डीजल और पेट्रोल खत्म हो गया है। अब पेट्रोल पंप से वाहन चालक अपने वाहनों को बिना तेल भरवाए लौटने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन की हड़ताल से गहरा जाएगा एलपीजी गैस संकट
गैस एजेंसी मालिक अजय चंदेल का कहना है कि इस तीन दिनों की हड़ताल से गैस सप्लाई बाधित हो रही है। अगर ट्रक ऑपरेटर इस हड़ताल को और आगे बढ़ाते हैं तो इसका बुरा असर देखने में मिलेगा। रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो सकती है।


कोट
हांडा फिलिंग स्टेशन के मालिक विक्की हांडा का कहना है कि ट्रक चालकों की हड़ताल के कारण तेल की सप्लाई नहीं आ रही है। अगर कल तक तेल की सप्लाई नहीं आई तो फिलिंग स्टेशन पर तेल नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed