{"_id":"68f2a325e269bdc7e700da35","slug":"vehicles-will-be-parked-at-tal-cricket-stadium-in-bijhari-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-170587-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के ताल क्रिकेट स्टेडियम में पार्क होंगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी के ताल क्रिकेट स्टेडियम में पार्क होंगे वाहन
Sat, 18 Oct 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
बिझड़ी बाजार के मंडी चौक पर लगा जाम। संवाद
बिझड़ी(हमीरपुर)। त्योहारी सीजन में अब बिझड़ी बाजार में जाम की समस्या नहीं सताएगी। बाजार में आने वाले वाहन चालक बाजार के दोनों छोर मंडी चौक क्रिकेट स्टेडियम और कुआं चौक के नजदीक वाहनों को खड़ा कर सकेंगे।
पुलिस चौकी बिझड़ी ने वाहनों को लेकर प्लान जारी कर दिया है, ताकि बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था अस्त व्यस्त न हो। वाहनों के चिह्नित स्थान पर पार्क होने से बाजार में आने-जाने वाले अन्य वाहन चालकों को वाहनों को निकालने में दिक्कत नहीं होगी। राहगीर भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।
त्योहारी सीजन में बाजार में भीड़ के कारण जाम की समस्या से अक्सर कारोबारियों और राहगीरों को परेशानी होती है। ऐसे में ट्रैफिक प्लान बनने से काफी राहत होगी। पुलिस चौकी बिझड़ी के प्रभारी मनोज कुमार ने स्थानीय दुकानदारों के साथ-साथ वाहन चालकों से भी अपील की है कि अपने वाहनों को बीच बाजार में न खड़ा करें।
विज्ञापन
वहीं, नियमों का पालन न करने वाले चालकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, क्योंकि बाजार काफी संकीर्ण है और त्योहारों के चलते जाम की समस्या न हो, इसके लिए स्थान चिन्हित किए गए हैं।