फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicle road could not reach Rangas village adjacent to NH

Hamirpur (Himachal) News: एनएच के साथ लगते रंगस गांव में नहीं पहुंच पाई वाहन योग्य सड़क

Sun, 03 Mar 2024 05:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
विकसित भारत के बावजूद बेड और स्ट्रेचर पर ले जाने पड़ते हैं मरीज
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से गांव केे लिए एंबुलेंस योग्य सड़क निकलवाने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रंगस (हमीरपुर)। निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज से 500 मीटर दूर और राष्ट्रीय उच्च मार्ग के साथ लगते रंगस गांव में आधुनिक युग में भी एंबुलेंस योग्य सड़क उपलब्ध नहीं हैं। गांव तक सड़क का न होना लोगों के लिए आपात स्थिति में परेशानी का सबब बन जाती है। ग्रामीणों को मरीजों को बेड या स्ट्रेचर पर मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। वहीं, आग की घटना होने पर फायर ब्रिगेड वाहन भी गांव में नहीं पहुंच पाते।
ग्रामीणों राजेंद्र सिंह, शिवेश, अनीश ठाकुर, राज कुमार व अजय ठाकुर आदि ने प्रदेश सरकार से गांव के लिए संपर्क सड़क निकालने को लेकर सर्वे की मांग की है। ताकि लोगों को यह पता चल सके कि किस तरफ से और कैसे सड़क को निकालना सुविधाजनक रहेगा। वर्तमान में गांव में अधिकतर बुजुर्ग लोग रहते हैं या फिर अधिकतर परिवारों के युवा, परिजन निजी नौकरी के चलते अन्य प्रदेशों में रहते हैं। ऐसी स्थिति में से कई बार आपातकाल की स्थिति से गुजरना पड़ा है। पुराने जमाने की तरह आज भी ज्यादा बीमार होने पर किसी भी मरीज को या तो कंधों पर ले जाना पड़ता है या फिर स्ट्रेचर या बेड पर ले जाने की व्यवस्था करनी पड़ती है। उन्होंने प्रदेश सरकार से समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि ग्रामीणों को समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इस बारे में लोक निर्माण विभाग अनुभाग रंगस के कनिष्ठ अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि यदि ग्रामीणों की ओर सड़क निर्माण की मांग आती है तो इस बारे में उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा ताकि गांव में एंबुलेंस योग्य सड़क का निर्माण हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed