{"_id":"56f291e34f1c1b7043f14d25","slug":"vehicle-hits-couple-during-morning-walk-wife-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर करने गए दंपति को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैर करने गए दंपति को वाहन ने मारी टक्कर, पत्नी की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बड़सर
Updated Thu, 24 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन चालक ने सैर के लिए निकले दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह रोशन लाल और उसकी पत्नी सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर के लिए जा रहे थे। दोनों सड़क किनारे चल रहे थे कि इस दौरान अज्ञात वाहन चालक ने दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में रोशन लाल को मामूली चोटें आईं, जबकि महिला सोमा देवी की मौके पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
हालांकि, महिला को प्राथमिक उपचार के लिए बड़सर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का पति रोशन लाल अध्यापक पद से सेवानिवृत्त हैं। इनकी दो बेटियां हैं। इसमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बेटी की अप्रैल माह में शादी है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतका के पति की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हुई है। पति के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।