फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vehicle drivers will soon get parking facility in Bhota

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में वाहन चालकों को जल्द मिलेगी पार्किंग की सुविधा

Sun, 07 Dec 2025 02:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 07 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicle drivers will soon get parking facility in Bhota
नगर पंचायत भोटा के तहत नवनिर्मित पार्किंग। संवाद - फोटो : bishnah 2
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा के तहत अब शीघ्र ही लोगों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। नगर पंचायत भोटा के तहत बाजार से कुछ ही दूरी पर तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण किया गया। इस पर करीब 25 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।
विज्ञापन

पार्किंग में 50 वाहनों का पार्क करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। पार्किंग का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तथा अब चौकीदार हट का निर्माण किया जाएगा। इससे पार्किंग में वाहन खड़े किए जाने पर निगरानी रहेगी, ताकि कोई अप्रिय घटना को अंजाम न दे सके। बाजार से मात्र कुछ दूरी पर स्थित पार्किंग में तीन मंजिला भवन में प्रत्येक मंजिल पर 15 से 20 वाहनों के पार्किंग की सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

हालांकि अभी तक वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा निशुल्क रखी गई है, लेकिन चौकीदार का हट बनने के बाद वाहन को खड़ा करने की एवज में शुल्क भी लिया जाएगा। पार्किंग के लिए शुल्क तय करने के लिए नगर पंचायत के पार्षदों की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसमें अन्य स्थानों के आधार पर शुल्क वसूला जाएगा, ताकि वाहन चालकों पर भार न पड़े। बैठक में नीलामी के माध्यम से पार्किंग को ठेके पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट :

नगर पंचायत के तहत तीन मंजिला पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इसमें चौकीदार हट का निर्माण किया जाएगा। इसे ठेके पर दिया जाएगा। इसके लिए शीघ्र ही नीलामी की जाएगी। इसमें करीब 50 वाहनों के खड़ा होने की सुविधा होगी। -सपना सोनी, अध्यक्ष, नगर पंचायत भोटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article