Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vegetable vendors will soon get a new place, the system will improve.

Hamirpur (Himachal) News: सब्जी विक्रेताओं को शीघ्र मिलेगा नया ठिकाना, सुधरेगी व्यवस्था

Sun, 05 Oct 2025 01:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 05 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendors will soon get a new place, the system will improve.
नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में स्थित एक सब्जी की दुकान से खरीददारी करते हुए महिला । सं
हमीरपुर। शहर में फैले सब्जी विक्रेताओं को अब शीघ्र ही नया ठिकाना मिलेगा। बेतरतीब ढंग से बैठे सब्जी विक्रेताओं को अब नया ठिकाना प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम हमीरपुर सब्जी मंडी के लिए नई जमीन चिन्हित करेगा। इसके लिए नगर निगम ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। इससे सब्जी विक्रेताओं को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा, बल्कि लोगों को भी सुविधा उपलब्ध होगी। अतिक्रमण को लेकर शहर में लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में सब्जी बिक्री के लिए अलग से बाजार बनने पर शहर में स्वच्छता व्यवस्था भी सुधरेगी।
हालांकि नगर निगम के तहत शहर में सब्जी विक्रेताओं के लिए स्थान सुनिश्चित किया गया था, लेकिन समय परिवर्तन के साथ-साथ सब्जी विक्रेताओं की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। पर्याप्त स्थान न होने के कारण दुकानदारों ने शहर के बीच में ही जहां स्थान मिला, वहीं पर अपनी दुकानदारी सजा ली है।
विज्ञापन

वहीं, कई स्थानों पर दुकानदारों ने सड़क के बीच तथा निकासी नालियों पर कब्जा जमाकर अपनी दुकानदारी सजाई हुई है। इससे लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही रहती है, जिससे कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। इस समस्या को देखते हुए नगर निगम ने सब्जी मंडी को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में बस स्टैंड से शहर के लिए जाने वाली सड़क किनारे सब्जी मंडी के लिए जगह को चिन्हित किया गया है। यहां पर लगभग 50 से अधिक दुकानें स्थित हैं। इसके अलावा गांधी चौक से लेकर मेडिकल अस्पताल तक विभिन्न स्थानों पर सब्जी की दुकानें सजी हुई हैं।
अगर इन दुकानों को एक ही जगह उचित स्थान मिलता है, तो न केवल दुकानदारों को राहत मिलेगी, बल्कि ग्राहक भी आसानी से सब्जी की खरीददारी कर सकेंगे।वर्तमान में दुकानदार अपनी मर्जी का दाम वसूल रहे हैं। इससे भी लोगों को राहत मिलेगी।


कोट्स :

नगर निगम हमीरपुर के तहत सब्जी मंडी का स्थान कम हो गया है। दुकानदारों ने अतिक्रमण कर शहर के बीच सब्जी की दुकानें खोल रखी हैं। सब्जी विक्रेताओं की सुविधा के लिए सब्जी मंडी के लिए जमीन की तलाश की जा रही है।
- राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed