फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vegetable prices increased by Rs 10 to 20 per kg in the market

Hamirpur (Himachal) News: बाजार में 10 से 20 रुपये प्रति किलो बढ़े सब्जियों के दाम

Thu, 25 Apr 2024 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 08:16 PM IST
विज्ञापन
दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे सब्जियों के दामों से लोग परेशान
विज्ञापन

गृहिणियों को एक समय का खाना बनाने में भी हो रही मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर (हमीरपुर)। प्रतिदिन खाद्य वस्तुओं और सब्जियों के दामों में हो रही बढ़ोतरी से लोगों की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई है। दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे सब्जियों के दामों ने गरीब तबके के लिए समस्या खड़ी कर दी है। बढ़ती गर्मी के साथ सब्जियां गरीब के चूल्हे से दूर होती जा रही हैं। गृहिणियों को एक समय का खाना बनाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्राहकों रविंद्र कुमार, विश्वजीत, अशोक कुमार, अरविंद शर्मा, पंकज वालिया, चंदर सिंह ने कहा कि गर्मी के बीच हरी सब्जियां लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही हैं। बाजार में सब्जियों के दाम 10 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बढ़ गए हैं। टमाटर जो कुछ दिन पहले 30 रुपये प्रति किलो के हिसाब बिक रहे थे, अब 50 रुपये प्रति किलो, फूलगोभी जो 30 से 35 रुपये के हिसाब से बिक रही थी, अब बढ़कर 50 रुपये प्रति किलो हो गई है। घीया भी 50 रुपये किलो हो गया है। हरे मटर भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो के बजाय 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम मिल रहे हैं। वहीं, फलों के दामों में भी प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed