फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vedansh of Dera Parol selected for U-19 national basketball team

Hamirpur (Himachal) News: डेरा परोल के वेदांश अंडर-19 राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम के लिए चयनित

Sat, 06 Jul 2024 07:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत डेरा परोल के वेदांश अंडर 19 राष्ट्रीय बास्केटबाल टीम के लिए चयनित हुए हैं। वेदांश के माता-पिता दोनों बास्केटबाल के अच्छे खिलाड़ी रहे हैं। इनके पिता सुरेश भी राष्ट्रीय स्तर पर बास्केटबाल खेल चुके हैं। सुरेश ओएनजीसी में नौकरी करते हैं। सुरेश ओएनजीसी में बास्केटबाल खिलाड़ी भी रहे हैं और ओएनजीसी बास्केटबाल टीम का नेतृत्व भी किया है। वेदांश की माता निवेदिता भी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय की अच्छी खिलाड़ी रही हैं। अभी वेदांश की माता चंडीगढ़ में बच्चों को बास्केटबाल की कोचिंग देती हैं। वेदांश के चयन से इनके गांव रूड़ान और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। यंग फ्रेंड क्लब के प्रधान राकेश डोगरा ने क्लब और अपनी तरफ से वेदांश, उनके माता पिता व परिवार को बधाई दी।
विज्ञापन


समाचार : सोनम शर्मा : विजय ठाकुर

समाचार : सोनम शर्मा : विजय ठाकुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed