धनेटा(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक मीट में प्रतिभागियों ने खूब दमखम दिखाया। समारोह में कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य प्रो. नीलम कुमारी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों के जीवन में अनुशासन की भावना पैदा होती है। वार्षिक एथलेटिक्स मीट में दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक, लंबीकूद और फन गेम जैसी अनेक प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में वंशिका प्रथम, महक द्वितीय और ज्योति ने तृतीय, छात्र वर्ग में विशाल प्रथम, मोहित द्वितीय और अंकुश कुमार तृतीय, छात्र वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, मोहित द्वितीय अंकुश कुमार तृतीय, छात्रा वर्ग में रेखा प्रथम, वंशिका द्वितीय और महक तृतीय, छात्र वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अंकुश कुमार प्रथम, मोहित द्वितीय और नितिन ने तृतीय, छात्रा वर्ग में सुजाता प्रथम, रिया द्वितीय और पायल तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग की ऊंचीकूद प्रतियोगिता में विशाल प्रथम, अंकुश कुमार द्वितीय, मोहित तृतीय और छात्रा वर्ग में वंशिका प्रथम, महक द्वितीय, ज्योति तृतीय, छात्र वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोहित प्रथम, विशाल द्वितीय और अंकुश कुमार तृतीय, वहीं छात्रा वर्ग मेंं महक प्रथम, वंशिका द्वितीय और श्रुति तृतीय स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में प्रो. मदन सिंह, डॉ. रजनीश कुमार, प्रो. अजय, प्रो. प्रीतम चंद, प्रो. अंजना, पुस्तकालय प्रभारी संजय कुमार और महाविद्यालय का गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।