{"_id":"5d26263a8ebc3e6ccb57d0a0","slug":"vacant-post-hamirpur-hp-news-sml30000334","type":"story","status":"publish","title_hn":"शास्त्री अध्यापकों के पांच पदों के लिए साक्षात्कार 23 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शास्त्री अध्यापकों के पांच पदों के लिए साक्षात्कार 23 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शास्त्री अध्यापकों के पांच पदों के लिए साक्षात्कार 23 को
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में होंगे इंटरव्यू
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। शास्त्री अध्यापकों के पदों को अध्यापक पात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों में से बैच के अनुसार अनुबंध आधार पर भरने के लिए साक्षात्कार प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक हमीरपुर के कार्यालय में लिए जाएंगे। इसमें सामान्य वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के चार पदों और एसटी वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के एक पद के लिए 23 जुलाई को साक्षात्कार होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को शिक्षा से संबंधित दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र, बोनाफाइड, फोटोग्राफ आदि साथ लाने होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कुलदीप ने कहा कि साक्षात्कार के लिए सभी रोजगार कार्यालय की ओर से नाम प्रस्तुत किए गए हैं। इसके अनुसार साक्षात्कार कॉल लेटर सभी अभ्यर्थियों को भेज दिए गए हैं। जो अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होंगे, उनकी उम्मीदवारी भविष्य में उपरोक्त पदों के लिए मान्य नहीं होगी। उपनिदेशक ने कहा कि यदि किसी उपवर्ग से पात्र अभ्यर्थी का नाम जिला रोजगार अधिकारी/ सब रोजगार अधिकारी से या अभ्यर्थी से आवेदन नहीं आता है तो संबंधित उपवर्ग को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा।