{"_id":"5ff715238ebc3e31460f99e8","slug":"v-hamirpur-hp-news-sml356981627","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद के कर्मी चुनाव में व्यस्त, शहर में सफाई व्यवस्था चरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद के कर्मी चुनाव में व्यस्त, शहर में सफाई व्यवस्था चरमाई
विज्ञापन
हमीरपुर जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर छह में लगे कचरे के ढेर।
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। नगर परिषद के कर्मचारी चुनाव में व्यस्त हैं और शहर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। शहर में जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। जिस कारण राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेरों में लावारिस कुत्ते व मवेशी मुंह मार रहे हैं, जिससे कूड़ा कचरा जगह-जगह फैल रहा है। कूड़े की बदबू के कारण राहगीरों को काफी परेशान होना पड़ रहा है। सफाई की गाड़ी भी शहर में 11 बजे के बाद पहुंच रही है। लोग सड़क किनारे ही थैलों में बांध कर कूड़ा रख रहे हैं। चुनाव को लेकर नप के कर्मी भी खासे व्यस्त चल रहे हैं लेकिन, सफाई समय पर न होने के कारण लोग काफी परेशान हैं। नप हमीरपुर में डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित किया जाता है लेकिन, नियमों को दरकिनार कर लोग सड़कों पर गंदगी फेंक रहे हैं।
वहीं, जिला मुख्यालय पर उपायुक्त के आदेशों के तहत बनाए नए फुटपाथ और उन पर बिछाई टाइलें भी उखड़ना शुरू हो गई हैं। कुछ लोगों ने फुटपाथ पर ही सामान सजा रखा है। जिससे लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। राहगीरों में रमेश चंद, सुरेश कुमार, संतोष कुमार, मीनाक्षी कुमारी, अंकिता आदि ने कहा कि शहर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बदबू के कारण लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
पहले ही कोरोना और बर्ड फ्लू का खतरा बना हुआ है। ऐसे में सफाई न होने के कारण बीमारियों के फैलने का अंदेशा बना हुआ है। उन्होंने नगर परिषद से समय पर सफाई करवाने की मांग की है। वहीं, नप के ईओ किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि शहर में समय पर ही सफाई हो रही है। जो भी लोग थैलों में भरकर गंदगी फेंक रहे हैं, उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी।