फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Use of electricity connections for agricultural purposes for domestic work, defrauding the board

Hamirpur (Himachal) News: कृषि कार्यों में लगे विद्युत कनेक्शनों का घरेलू कार्य में इस्तेमाल, बोर्ड को चूना

Sun, 07 Apr 2024 08:07 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:07 PM IST
विज्ञापन
कृषि छोड़ चुके लोगों के घरों में अभी भी लगेे हैं एग्रीकल्चर कनेक्शन
विज्ञापन


फार्म हाउस के बजाय कई लोगों के घरों में लगे हैं बिजली मीटर

संवाद न्यूज एजेंसी

रंगस (हमीरपुर)। जिले में कृषि कार्यों के लिए लगाए गए विद्युत कनेक्शनों का घरेलू कार्यों के लिए धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। नियमों के तहत कृषि कार्य के लिए लगाए गए मीटर को फार्म हाउस या पंप पर लगाना अनिवार्य है, लेकिन अधिकतर लोगों के कनेक्शन घरों पर ही लगे हैं। सरकार की ओर से फ्री में दी गई 125 यूनिट का उपयोग करने के बाद दो रुपये सात पैसे प्रति यूनिट चार्ज किए जाते हैं। उपभोक्ता फ्री में दी गई 125 यूनिट के उपयोग के बाद कृषि कनेक्शन का उपयोग करते हैं, जो 30 पैसे प्रति यूनिट दी जा रही है। इसके चलते विद्युत बोर्ड को हर वर्ष लाखों की चपत लग रही है।

सरकार कृषि कार्यों के लिए लगाए गए कनेक्शनों पर अधिक सब्सिडी देती है और उपभोक्ता इसी बात का फायदा उठाकर हर वर्ष विद्युत बोर्ड को लाखों की चपत लगा रहे हैं। विद्युत ऊर्जा का उपयोग कृषि कार्य के बजाय घरेलू एवं व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। वर्तमान में कई लोग कृषि कार्य छोड़ चुके हैं। इसके बावजूद अभी तक कृषि कनेक्शन लोगों के घरों में लगे हुए हैं। रात के अंधेरे में भी बिजली बोर्ड की आंखों में धूल झोंककर धड़ल्ले से बिजली चोरी की जा रही है। स्थानीय लोगों रामलाल, रमेश चंद, विजय ठाकुर, राकेश कुमार ने कहा कि बोर्ड को इस तरह के लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए। लोग अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए सरकार को चूना लगा रहे है, जबकि सरकार की तरफ से पहले से ही बिजली फ्री में दी जा रही है।
विज्ञापन






प्रति यूनिट पर है तीन रुपये 82 पैसे की सब्सिडी

कृषि कार्यों के लिए लगाए गए विद्युत कनेक्शनों की प्रति यूनिट चार रुपये बारह पैसे निर्धारित की गई है। प्रति यूनिट पर सरकार तीन रुपये 82 पैसे की सब्सिडी देती है। ऐसे में बिजली बोर्ड प्रति यूनिट केवल 30 पैसे वसूल करता है। वर्तमान समय में विद्युत उपमंडल नादौन में 336 एग्रीकल्चर पर्पज (एपी) कनेक्शन ग्रामीण क्षेत्र में हैं, जबकि 46 कनेक्शन शहरी क्षेत्र में हैं। धनेटा उपमंडल में ग्रामीण क्षेत्र में 329 एपी कनेक्शन लगे हैं। रंगस उपमंडल में सबसे अधिक 405 एग्रीकल्चर मीटर लगे हैं। विद्युत उपमंडल गलोड़ में सबसे कम मात्र 61 एपी कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट

विद्युत मंडल नादौन के अधिशासी अभियंता अनिल चौधरी ने कहा कि मामला उनके ध्यान में लाया गया गया है। आगामी दिनों में इसकी जांच की जाएगी। यदि लिखित शिकायत विभाग के पास आती है तो तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed