फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Urea fertilizer sales started in the district, priced at Rs 266 per bag

Hamirpur (Himachal) News: जिले में यूरिया खाद की बिक्री शुरू 266 रुपये रखी प्रति बैग कीमत

Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 09 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। जिले में गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू होने वाला है। गेहूं की बिजाई के बाद किसानों को यूरिया खाद की किल्लत नहीं होगी। इफको हमीरपुर के पास करीब 270 मीट्रिक टन यूरिया खाद की खेप पहुंच चुकी है।
वहीं, सोसायटियों के माध्यम से किसानों ने यूरिया खाद को खरीदना शुरू कर दिया है। प्रति यूरिया बैग 45 किलोग्राम है। इसकी कीमत करीब 266 रुपये है। गेहूं की बिजाई के 25 दिन बाद यूरिया खाद के प्रयोग की सलाह दी जाती है। जिले में करीब 27 हजार हेक्टेयर में खेती की जाती है। आगामी सप्ताह में गेहूं की बिजाई का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गेहूं का बीज भी कृषि विक्रय केंद्रों में मिलना शुरू हो गया है। समय पर यूरिया खाद नहीं मिलने के कारण किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि इस वर्ष संभावना है कि किसानों को यूरिया खाद की कमी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली सिंचाई के साथ-साथ यूरिया खाद का प्रयोग करने का उपयुक्त समय है। इस समय यूरिया डालने से फसल की जड़ें मजबूत होती हैं और पौधे तेजी से बढ़ते हैं। इससे पैदावार में वृद्धि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed