{"_id":"572a2f4a4f1c1b51795cd46f","slug":"unscruplous-elements-set-polyhouse-pipes-on-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरारती तत्वों ने फूंकी पॉलीहाउस की पाइपें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरारती तत्वों ने फूंकी पॉलीहाउस की पाइपें
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, भोरंज
Updated Wed, 04 May 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस थाना भोरंज के अंतर्गत कोट रसेड़वा में शरारती तत्वों में पॉलीहाउस में प्लास्टिक की पाइपें जला दी। पाइपों में आग लगने से टुल्लू पंप भी जल गया। पॉलीहाउस मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आशुतोष पुत्र कुलदीप चंद निवासी कोट रसेड़वा ने बताया कि मंगलवार रात शरारती तत्वों ने उसके पॉलीहाउस में लगी प्लास्टिक पाइपों में आग लगा दी। करीब 70 पाइपें जलकर राख हो गई। प्लास्टिक की पाइपों में भड़की आग से टुल्लू पंप भी जल गया।
विज्ञापन
अग्निकांड में करीब एक लाख रुपये तक का अनुमान है। सुबह आशुतोष जैसे ही पॉलीहाउस में पहुंचा तो टुल्लू पंप और प्लास्टिक की पाइपें जली पड़ी थीं। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आशुतोष मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही शरारती तत्वों को पकड़ लिया जाएगा।