{"_id":"667d6db901e8c6ee67061385","slug":"understand-the-voting-process-with-caution-and-seriousness-tripathi-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1001-130451-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान प्रक्रिया को सजगता और गंभीरता के साथ समझें : त्रिपाठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान प्रक्रिया को सजगता और गंभीरता के साथ समझें : त्रिपाठी
विज्ञापन
बहुतकनीकी कालेज बड़ू के सभागार में आयोजित दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक
सामान्य पर्यवेक्षक ने मतदान टीमों के अधिकारियों को दिए निर्देश
व्यय पर्यवेक्षक ने भी किया मार्गदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी 94 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक और मतदान अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मतदान प्रक्रिया और ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली को सजगता और गंभीरता के साथ समझें। मतदान के दिन कोई भी गलती या अनावश्यक विवाद नहीं होना चाहिए। वीरवार को बहुतकनीकी कालेज बड़ू के सभागार में आयोजित दूसरे दौर के पूर्वाभ्यास के दौरान सामान्य पर्यवेक्षक ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से केवल एक ही निष्ठा की अपेक्षा की जाती है और वह निष्ठा होती है भारत निर्वाचन आयोग के नियमों एवं दिशा-निर्देशों के प्रति। मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से करवाने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी मतदान टीमों पर रहती है। इसमें किसी भी तरह की गलती या लापरवाही को निर्वाचन आयोग कभी माफ नहीं करता है। ईवीएम-वीवीपैट और अन्य चुनाव सामग्री सौंपने के साथ ही सभी मतदान टीमों पर निर्वाचन आयोग की कड़ी नजर रहती है। इसलिए सभी अधिकारी शारीरिक और मानसिक रूप से सजग रहें तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी तरह के विवाद के पनपने या आक्षेप का मौका न दें। सभी अधिकारी ईवीएम-वीवीपैट को स्वयं चलाकर इसकी कार्यप्रणाली को समझें। मतदान के दिन मतदान केंद्र तथा ईवीएम-वीवीपैट को पूरी तरह तैयार करें तथा निर्धारित समय पर मतदान शुरू करवाएं। किसी भी तरह की शंका की स्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें। इस अवसर पर व्यय पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने भी मतदान टीमों के अधिकारियों का मार्गदर्शन किया। एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने दोनों पर्यवेक्षकों का स्वागत किया तथा पूर्वाभ्यास सत्र के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर विजय चौहान ने ईवीएम-वीवीपैट की कार्यप्रणाली से अवगत करवाया।