{"_id":"6570c7ee70c5077a4202c294","slug":"under-the-leadership-of-dhumal-bjp-will-roar-against-the-state-government-at-gandhi-chowk-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-15569-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: धूमल की अगुवाई में गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजेंगे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: धूमल की अगुवाई में गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ गरजेंगे भाजपाई
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला भाजपा की बैठक का आयोजन बुधवार को गसोता महादेव मंदिर परिसर में जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल उपस्थित रहे। बैठक में सर्वप्रथम गत दिनों भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की बुआ व प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष वंदना योगी के पिता के स्वर्गवास व अन्य कार्यकर्ताओं के परिजनों के स्वर्गवास पर 2 मिनट का मौन रखा गया।
जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से वर्तमान चलाए जा रहे पार्टी के कार्यक्रमोंं को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पदाधिकारियों को इन कार्यक्रमोंं को सुचारु रूप से चलाने के निर्देश दिए। कहा कि 11 दिसंबर को प्रदेश कांग्रेस सरकार के 1 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में आक्रोश रैली निकालने जा रही है। इसमें कांग्रेस सरकार की ओर से विधानसभा चुनाव के समय किए गए वायदे व गारंटियों के सच से जनता को अवगत करवाया जाएगा। जनता में प्रदेश सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। इस आक्रोश रैली में जिलाभर से लगभग तीन हजार कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल मुख्य वक्ता होंगे। साथ ही पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर इस आक्रोश रैली के संयोजक होंगे तथा जिला अध्यक्ष व 2022 विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे नेता भी इस रैली के सह संयोजक होंगे। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को रैली को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस ने हिमाचल व कर्नाटक में लोगों को झूठी व लुभावनी गारंटियां दी थी, इन दोनों राज्यों में सरकार बनाई थी लेकिन सच सामने आने पर हाल ही में चार राज्यों के नतीजे में साफ नजर आया है कि कांग्रेस की करनी और कथनी में कितना फर्क है।