फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   under age driver punished

कचरा ढोने वाली गाड़ियों को चला रहे नाबालिग, पुलिस ने काटा चालान

Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में डोर-टू-डोर कचरा ढोने वाली गाड़ियों को नाबालिग चला रहे हैं। शुक्रवार दोपहर मोटर वाहन नियमों की अवहेलना करने पर पुलिस ने गांधी चौक हमीरपुर में चालक का चालान काटा। चेकिंग के दौरान वाहन चालक के पास कोई ड्राइविंग लाइसेंस नहीं मिला। जब आधार कार्ड देखा तो उसमें उसकी उम्र 16 वर्ष निकली। जिस पर पुलिस ने मौके पर ही वाहन का चालान काटा।
विज्ञापन

नगर परिषद हमीरपुर ने तीन माह पूर्व शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए अब तक का सबसे महंगा टेंडर किया है। करीब 23 लाख रुपये मासिक सफाई टेंडर के बाद सफाई ठेकेदारों ने ट्राला समेत आधा दर्जन छोटे वाहनों को कचरा ढोने के लिए लगाया हुआ है। लेकिन, अकसर देखने में आता है कि वाहनों को छोटे-छोटे प्रवासी लड़के चलाते हैं। पुलिस ने इससे पूर्व सफाई ठेकेदार को चेतावनी भी दी थी लेकिन, इसे नजरअंदाज करने के चलते शुक्रवार को पुलिस ने वाहन का चालान काट दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि नियमों की अवहेलना करने वालों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। शहर में कचरा ढोने वाले वाहन को एक नाबालिग चला रहा था, जिसका चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed