फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Una defeated Lahaul Spiti by 10 wickets

Hamirpur (Himachal) News: ऊना ने लाहौल स्पीति को 10 विकेट से हराया

Sat, 29 Jun 2024 12:54 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में शुक्रवार को सीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत टी-20 मुकाबले में ऊना ने लाहौल स्पीति को 10 विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व ऊना की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। लाहौल स्पीति की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.3 ओवर में मात्र 75 रन बनाए। इसमें पवन ने 31 रन का योगदान दिया। ऊना की ओर से गेंदबाजी करते हुए अंकुश बेदी ने चार, हरितक कालिया ने तीन, नितिन ने दो और महेश ने एक विकेट लिया। जीत के लिए 76 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऊना की टीम ने 9.5 ओवर में ही 79 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। अंकुश बैंस ने नाबाद 59 रन बनाए। अंत में ऊना ने दस विकेट से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed