{"_id":"57ee9f814f1c1b7927575a59","slug":"una-defeat-kullu-in-kabddi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना ने कुल्लू, सोलन ने शिमला को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना ने कुल्लू, सोलन ने शिमला को हराया
अमर उजाला हमीरपुर
Updated Fri, 30 Sep 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) हमीरपुर में राज्य सीनियर वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ केसीसी बैंक के उपाध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने किया। प्रतियोगिता का पहला मैच पुरुष वर्ग की ऊना और कुल्लू टीम के बीच में खेला गया। इसमें ऊना की टीम ने कुल्लू को 56-25 प्वाइंट से पटकनी दी है।
इसके बाद सोलन और शिमला के बीच मुकाबला हुआ। इसमें सोलन ने शिमला को 56-14 से हरा दिया। चंबा और हमीरपुर टीम के मैच में चंबा ने हमीरपुर को 43-30 से पटखनी दी। हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड और हिमाचल प्रदेश राज्य हमीरपुर ब्लू के बीच खेले गए मुकाबले में हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड ने हमीरपुर ब्लू को 50-13 से हराया। महिला वर्ग के मुकाबलों में पहला मैच शिमला और मंडी टीम के बीच खेला गया। इसमें शिमला ने मंडी को 26-13 से हराया। वहीं, सीरड़ा और हमीरपुर ब्लू के बीच में खेला गया। इसमें सीरड़ा ने हमीरपुर ब्ल्यू को 53-7 से पटखनी दी। सिरमौर और कांगड़ा के बीच खेल गए मुकाबले में सिरमौर ने कांगड़ा को 46-36 से हराया। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर नालागढ़ कबड्डी अकादमी के संस्थापक गुरमेद बाबा, ओपी नरादेव, अंतरराष्ट्रीय कोच नंदा लाल ठाकुर, कृष्ण सिंह राठौर, जयपाल सिंह और एमएच वर्मा भी मौजूद रहे। वहीं, जिला कबड्डी एसोसिएशन हमीरपुर के अध्यक्ष रविंद्र रवि पटियाल, अजय सिंह, हिमाचल कबड्डी एसोसिएशन के महासचिव नंद लाल ठाकुर, प्रवक्ता रविंद्र भट्टा, कबड्डी कोच पूर्ण सिंह कटोच सहित मौजूद रहे।