{"_id":"6714eeaf65e2969137007b9a","slug":"two-youths-injured-after-being-hit-by-iron-plates-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-138924-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: लोहे की प्लेटों की चपेट में आने से दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: लोहे की प्लेटों की चपेट में आने से दो युवक घायल
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत नादौन-हमीरपुर मार्ग पर फोरलेन कार्य के दौरान लोहे की प्लेटों की चपेट में आने से दो युवक घायल हो गए। एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हमीरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। भट्ठा नामक गांव में कुछ मजदूर डंगा लगाने के लिए लोहे की प्लेट फिट कर रहे थे।
इसी दौरान एक मजदूर का पैर फिसलने से सभी प्लेटें नीचे आ गिरीं। इससे 21 वर्षीय इकरम और 25 वर्षीय जुबेर इनकी चपेट में आ जाने से घायल हो गए। इकरम को पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। उसे नादौन में प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है जबकि जुबेर का उपचार चल रहा है। बीएमओ डॉ. केके शर्मा ने बताया कि एक युवक की पीठ पर चोट आई है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर मेडिकल काॅलेज भेजा गया है।