{"_id":"5f6e2a8a8ebc3e9bba211273","slug":"two-youth-captured-with-charas-hamirpur-hp-news-sml34628944","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडैहर में मंडी के दो युवकों से 105 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडैहर में मंडी के दो युवकों से 105 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत बडैहर गांव में पुलिस ने जिला मंडी के दो युवकों से 105 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी 24 सितंबर शाम को अन्य कर्मचारियों के साथ गश्त और यातायात चेकिंग पर थे। इस दौरान जब वह बडैहर जंगल के नजदीक छींझा दा बरड़ा पहुंचे तो सड़क के किनारे एक गाड़ी खड़ी हुई थी, जिसमें दो लड़के बैठे हुए थे।
जब गाड़ी चालक से सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी करने का कारण पूछा तो वह घबरा गया। शक होने पर जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो अंदर से 105 ग्राम चरस बरामद की गई। बीते सप्ताह ही भोरंज पुलिस ने मंडेतर में एक व्यक्ति से 29.3 ग्राम चरस बरामद की थी। वीरवार शाम को पकड़े गए युवकों की पहचान रोहित कुमार निवासी गांव हवानी डाकघर भांबला तहसील बलद्वाड़ा जिला मंडी व रिषि कुमार गांव सुलपर डाकघर भांबला तह बलद्वाड़ा जिला मंडी के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।