{"_id":"61e3141f8e9a903be1646292","slug":"two-storied-slate-roof-house-burnt-to-ashes-in-bhoranj-hamirpur-hp-news-sml3967970194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मंजिला स्लेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मंजिला स्लेटपोश मकान चढ़ा आग की भेंट, पांच लाख का नुकसान
विज्ञापन
दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख
ग्रामीणों की कोशिश के बावजूद जलने से नहीं बच सका मकान
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत धमरोल के गांव रोपड़ी में दो मंजिला स्लेटपोश मकान जलकर राख हो गया है। उपप्रधान धमरोल ने बताया कि उषा देवी पत्नी बलदेव सिंह के स्लेटपोश मकान में शनिवार देर शाम को अचानक आग लग गई। इससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने का हर संभव प्रयास किया। मगर मकान को जलने से नहीं बचा सके। उपप्रधान ने बताया कि परिवार बीपीएल से संबंध रखता है। अग्निकांड की घटना से गरीब परिवार का करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस घटना से घर में रखा राशन, गहने, कपड़े, बर्तन, बिस्तर सहित सारा सामान जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उपप्रधान विजय कुमार ने प्रशासन से गरीब परिवार की सहायता करने की मांग की है।