फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two self-help groups of the district will participate in the Mandi Mahashivratri fair.

Hamirpur (Himachal) News: मंडी महाशिवरात्रि मेले में जिले के दो स्वयं सहायता समूह लेंगे हिस्सा

Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sat, 14 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय स्तरीय महाशिवरात्रि मेले में इस बार जिले के दो स्वयं सहायता समूह विशेष रूप से भाग लेंगे। मंडी जिले के पड्डल मैदान में प्रस्तावित मेले में महिलाएं 16 से 26 फरवरी तक अपने स्टॉल सजाकर उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री कर सकेंगी।
विज्ञापन

दोनों समूहों ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय के माध्यम से स्टाॅल लगाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन में दस्तावेजों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब महिलाओं को मेले में स्टॉल लगाने की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन


दो समूहों में गौरी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने स्टॉल पर मोटे अनाज (मिलेट्स) से तैयार विभिन्न खाद्य उत्पादों की बिक्री करेंगी। इनमें बाजरा, ज्वार, रागी और अन्य पारंपरिक अनाजों से बने आटा, बिस्किट, लड्डू, नमकीन और अन्य व्यंजन शामिल रहेंगे। वहीं, शिव सेवा स्वयं सहायता समूह में चमड़े से बने विभिन्न उत्पाद भी प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें पर्स, बेल्ट, बैग, फाइल कवर और अन्य हस्तनिर्मित वस्तुएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआरडीए की ओर से दोनों समूहों को स्टॉल प्रबंधन, पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण और विपणन संबंधी मार्गदर्शन भी दिया गया है। दोनों समूह 15 फरवरी को मंडी के लिए रवाना होंगे। मंडी शहर का ऐतिहासिक पड्डल मैदान महाशिवरात्रि मेले के मुख्य आयोजन स्थलों में से एक है। यहां हर वर्ष सैकड़ों व्यापारिक, सांस्कृतिक और सरकारी स्टॉल सजते हैं। इस बार स्वयं सहायता समूहों को भी यहां अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

कोट

हमीरपुर जिले से दो स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अंतरराष्ट्रीय स्तरीय महाशिवरात्रि मेले में भाग लेंगी। महिलाओं को पड्डल मैदान में 16 से 26 फरवरी तक स्टॉल लगाने के लिए स्थान मिलेगा। -अस्मिता ठाकुर, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article