फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   two more corone positive in hamirpur

संक्रमित मां, बहन के संपर्क में आए दस वर्षीय लड़के समेत जिले में दो नए मामले

Tue, 30 Jun 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। अपनी मां और बहन सहित दिल्ली से लौटे दस वर्षीय लड़के समेत मंगलवार को जिले में कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। लड़के की मां और बहन पहले ही संक्रमित हैं। वहीं, दूसरा मामला किर्गीस्तान से लौटी भोरंज उपमंडल की 23 वर्षीय युवती का है। युवती भोरंज के खरिंगन गांव की है। जबकि, लड़का उपमंडल नादौन के तीड़ा गांव का है। दोनों को उपचार के लिए एनआईटी हमीरपुर स्थित डीसीसीसी में भेजा गया है। लड़के की मां और बहन पूर्व में ही यहां उपचाराधीन हैं। युवती 23 जून को किर्गीस्तान से लौटी थी और सलासी में निजी होटल में संस्थागत संगरोध थीं। वहीं, लड़का 15 जून को परिवार सहित दिल्ली से लौटा था और सलासी में ही संगरोध था।
विज्ञापन

लड़के की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जबकि, मंगलवार को दूसरी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इन दो संक्रमित मामलों समेत जिले में कुल मामले 245 हो गए हैं। जबकि, एक्टिव मामलों की संख्या 104 हो गई है। सीएमओ डा. अर्चना सोनी ने कहा कि दो मामले मंगलवार शाम को नए आए हैं। इनमें से नादौन उपमंडल का एक लड़का पूर्व में संक्रमित अपनी मां और बहन के प्राथमिक संपर्क में था। जबकि, दूसरी युवती किर्गीस्तान से लौटी थी। दोनों संस्थागत संगरोध में थे और दोनों को उपचार के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed