फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Two families raised questions on the action of Revenue Department

Hamirpur (Himachal) News: राजस्व विभाग की कार्रवाई पर दो परिवारों ने उठाए सवाल

Fri, 05 Jul 2024 08:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 08:15 PM IST
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी के बुढान गांव में दो परिवारों ने राजस्व विभाग पर नियमों के विपरीत कार्रवाई करने के आरोप लगाए हैं। दो परिवारों के सदस्यों का कहना है कि उनको बिना सूचना के ही राजस्व विभाग ने लाल लकीर में बने मकान को परिवार के अन्य सदस्यों को देने का निर्णय लिया है। कमला देवी और सुरेश कुमार ने राजस्व विभाग पर बिना किसी सूचना और सम्मन जारी किए एकतरफा फैसला सुनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि लाल लकीर में उनका पुश्तैनी मकान है। इसके सारे दस्तावेज हलका पटवारी के पास जमा करवाए थे, लेकिन राजस्व विभाग की ओर से कोई समन या सूचना दिए बिना और हमारी कोई भी बात सुने बिना एकतरफा फैसला सुना दिया है और यह मकान तीसरे भाई को दे दिया गया है। तहसीलदार बिझड़ी संदीप कुमार का कहना है कि आबादी एक्ट के तहत लाल लकीर पर कब्जाधारकों को समन भेजे गए थे लेकिन कोई भी कब्जाधारक 7 दिन के अंदर अपना पक्ष नहीं रख सका। ऐसे में रेवेन्यू विभाग ने सरकार की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार कार्रवाई की है। अगर प्रार्थी को फैसले के बारे में कोई आपत्ति है तो वह 7 दिन के भीतर एसडीएम के पास अपील कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed