{"_id":"5fd39ae78ebc3e3d4310a1e5","slug":"two-death-26-positive-hamirpur-hp-news-sml354218837","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो की मौत, जिला में 14 नए लोग निकले कोरोना पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो की मौत, जिला में 14 नए लोग निकले कोरोना पॉजीटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले में शुक्रवार को आरटीपीसीआर टेस्ट में 26 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में वृद्ध महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। जिले में मृतकों का आंकड़ा 37 पहुंचा गया है, जबकि कोरोना संक्रमितों के सक्रिय मामलों की संख्या 338 पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजिटिव पाए गए लोगों में सलौणी क्षेत्र के गांव पंजरेड़ का 53 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव अपर अवाह का 56 वर्षीय व्यक्ति, बटराण क्षेत्र के गांव साई की 27 वर्षीय महिला, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव बल्ह के दो लोग 71 वर्षीय व्यक्ति और 61 वर्षीय महिला, नादौन के बूूणी क्षेत्र के गांव घरठूं की 32 वर्षीय महिला, हमीरपुर में कार्यरत 50 वर्षीय महिला, ऊना जिले के बंगाणा क्षेत्र के गांव सरोह की 21 वर्षीय युवती, बगवाड़ा क्षेत्र के गांव ललयार का 40 वर्षीय व्यक्ति, नादौन की 65 वर्षीय महिला, अधवानी क्षेत्र के गांव धमोट के दो लोग 26 वर्षीय महिला और 59 वर्षीय व्यक्ति, रैल क्षेत्र के गांव बाड़ी की 35 और 65 वर्षीय दो महिलाएं शामिल हैं।
जिले में शुक्रवार को रैपिड एंटीजन टेस्ट में 12 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिले भर में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 241 सैंपल लिए गए, जिनमें से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में कांगू क्षेत्र के गांव मंझली का 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव कोट का 62 वर्षीय व्यक्ति, कांगड़ा जिले के देहरा उपमंडल के गांव दैण का 33 वर्षीय व्यक्ति, चकमोह क्षेत्र के गांव जरल का 52 वर्षीय व्यक्ति, बिलासपुर जिले के गांव नघियार का 53 वर्षीय व्यक्ति, मैहरे में कार्यरत 25 वर्षीय युवती और 28 वर्षीय युवक, गांव खटवीं का 60 वर्षीय व्यक्ति और चैरी क्षेत्र के गांव डूबक की 24 वर्षीय युवती शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 39, 34 और 37 वर्षीय तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।
वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपमंडल नादौन के तरेटी गांव की 80 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वृद्ध को बीमार होने के चलते आठ दिसंबर को परिजन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए थे, जहां पर रैपिड एंटीजन जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई और उसे नेरचौक रेफर किया गया। जहां शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। दूसरी मौत तहसील सदर के गांव चमनेड़ के 75 वर्षीय वृद्ध की है। दस दिसंबर को बीमारी के चलते वृद्ध को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाया गया था, जहां पर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे समर्पित कोविड हेल्थ सेंटर भोटा रेफर किया गया। यहां से हालत बिगड़ने पर उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।