{"_id":"622a3f2e4684992d9e1e2a1d","slug":"two-boy-cought-with-chitta-hamirpur-hp-news-sml4021769185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाईपास पर मंडी और कांगड़ा के दो युवकों से 21.76 ग्राम चिट्टा, 94.82 ग्राम चरस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाईपास पर मंडी और कांगड़ा के दो युवकों से 21.76 ग्राम चिट्टा, 94.82 ग्राम चरस बरामद
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पक्का भरो के पास हमीरपुर बाईपास पर पुलिस ने दो युवकों से 21.76 ग्राम चिट्टा और 94.82 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे सदर पुलिस थाना की एक टीम गश्त पर थी। इस दौरान बाईपास के पास एक कार खड़ी थी, उसमें दो युवक सवार थे और कार की लाइटें जली थी।
शक होने पर पुलिस की टीम ने जब कार की तलाशी ली तो उसमें से 21.76 ग्राम चिट्टा और 94.82 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके अलावा कार से चिट्टा लेने के लिए प्रयोग होने वाला सिल्वर पेपर, कुछ नोट और एक इलैक्ट्रॉनिक भार तोलने की मशीन भी बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों दीपक कुमार (24) निवासी गाव बतैल डाकघर भांबला, तहसील सरकाघाट जिला मंडी और भाग सिंह (35) निवासी गांव मूढ़ तहसील देहरा जिला कांगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। वीरवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसएचओ सदर निर्मल सिंह ने कहा कि रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामला दर्जकर छानबीन कर रही है।