फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tu-tu-main-main in Sujanpur City Council Office

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर नगर परिषद कार्यालय में तू-तू-मैं-मैं

Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tu-tu-main-main in Sujanpur City Council Office
नगर परिषद कार्यालय सुजानपुर
सुजानपुर(हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित दो पार्षदों और भाजपा समर्थित अध्यक्ष के बीच वीरवार को जमकर हंगामा हुआ। भाजपा समर्थित अध्यक्ष ने बदतमीजी और हाथापाई का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी का कहना है कि कांग्रेस के समर्थित पार्षद सत्ता की धौंस दिखाकर मनमाना रवैया अपनाते हुए दबाव बना रहे हैं। अध्यक्ष ने कहा कि सदर से कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ऐसे ही समर्थकों के कारण छवि धूमिल होगी। इसलिए विधायक सच्चाई से अवगत होकर ऐसे लोगों पर अंकुश लगाएं। नहीं तो आने वाले समय में उन्हें भी दिक्कतें झेलनी पड़ सकती हैं।
विज्ञापन


दरअसल नगर परिषद सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित पार्षद और नगर परिषद की भाजपा समर्थित अध्यक्ष के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर चर्चा हो रही थी। इसी बीच सफाई व्यवस्था सही न होने पर बहस शुरू हो गई, जोकि बाद में तू-तू-मैं-मैं तक पहुंच गई। कांग्रेस समर्थित पार्षदों का कहना है कि सफाई व्यवस्था को लेकर रवैया ठीक नहीं है। जबकि भाजपा समर्थित अध्यक्ष का कहना है कि अभी दो दिन पूर्व ही सफाई व्यवस्था का ठेका आवंटित किया गया है। नया ठेकेदार होने से यहां तैनात सफाई कर्मचारी वार्ड से धीरे-धीरे परिचित होंगे और उसके बाद सफाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। अध्यक्ष का आरोप है कि कांग्रेस समर्थित पार्षद सत्ता एवं कांग्रेस विधायक की धौंस दिखा रहे है। जो एक महिला का अपमान है। अध्यक्ष ने अपने साथ बदतमीजी तथा हाथापाई का आरोप लगाते हुए शिकायत पुलिस थाना सुजानपुर में दी है। शिकायत मिलने के बाद सुजानपुर पुलिस ने नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर पीड़ित पक्ष और दूसरे पक्ष के बयान कलमबद्ध किए हैं। उधर, सुजानपुर थाना प्रभारी ललित महंत ने कहा कि नगर परिषद अध्यक्ष का शिकायत पत्र मिला है। उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed