फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Truck stuck on under construction NH, dark hour jam

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच पर फंसा ट्रक, आंधा घंटा जाम

Tue, 13 Aug 2024 04:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
बारी मंदिर की चढ़ाई पर फिर हादसा होते होते बचा
विज्ञापन

सड़क पर जमा दलदल के बीच फंसा लोड ट्रक
पत्थर की आड़ से रुका ट्रक, हो सकता था बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
टौणीदेवी (हमीरपुर)। बरसात में निर्माणाधीन एनएच तीन लोगों के लिए आफत बना हुआ है। निर्माण कार्य तो बंद हो गया है लेकिन सड़क के बीच जमा दलदल से वाहन चालकों और राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को निर्माणाधीन एनएच के सबसे खतरनाक स्पॉट बारी मंदिर की चढ़ाई पर फिर हादसा होते होते बचा।
हमीरपुर से अवाहदेवी जा रहा सरिये से भरा ट्रक अचानक चढ़ाई पर रुक गया और अनियंत्रित होकर पीछे आने लगा। एक बड़े पत्थर की आड़ से ट्रक रुक गया। यदि ट्रक नहीं रुकता तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। इस घटना के बाद करीब आधा घंटा नेशनल हाईवे बंद रहा। इससे राहगीरों को अपने गंतव्य की ओर जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आधे घंटे बाद पास में ही खोदाई कर रही जेसीबी की मदद से ट्रक को सुरक्षित किनारे किया गया और जाम खुलवाया गया। राहगीरों प्रताप चंद, सुनील कुमार, हरबंस सिंह, जयराज, भूमि राज, देश राज, हंसराज, प्रताप सिंह, रेशमा, आदित्य ने कहा कि अभी पिछले सप्ताह ही इसी स्पॉट पर एनएच निर्माण कंपनी का टिपर गिर गया था। करीब एक दर्जन हादसे होने के बावजूद इस जगह पर करीब डेढ़ वर्ष से डंगे का निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। एनएच निर्माण कंपनी की इस लापरवाही से स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

तीखी चढ़ाई, तंग मोड़ और खड्ड का रूप धारण कर चुकी सड़क हादसों का कारण बनी हुई है। एनएच पर बार-बार इस जगह हादसे हो रहे हैं लेकिन प्रशासन और एनएच निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एनएच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने कहा कि टौणी देवी से बारी मंदिर तक नेशनल हाईवे का काम प्राथमिकता से किया जा रहा है। बरसात के कारण काम में दिक्कत आ रही है। जल्द ही ब्लैक स्पॉट ठीक कर दिए जाएंगे ताकि राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed