{"_id":"604909938ebc3e592e0ea309","slug":"truck-driver-beat-up-mla-s-son-case-filed-hamirpur-hp-news-sml363816735","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक ने पीट दिया विधायक का बेटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक ने पीट दिया विधायक का बेटा, केस दर्ज
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत ट्रक से पास मांगने पर जिले के एक विधायक की गाड़ी में सवार उसके बेटे को ट्रक चालक ने पीट दिया। इस पर पुलिस थाना भोरंज में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं, पीड़ित युवक का मेडिकल भी करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार को भोरंज के दलालड़ चौक से कुछ दूरी पर विधायक का बेटा गाड़ी में सवार होकर जा रहा था। इस दौरान आगे जा रहे ट्रक को हॉर्न मारकर पास मांगा, बार-बार हॉर्न से गुस्साए ट्रक चालक ने उतरकर विधायक के बेटे को पीट डाला। जिस पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। थाना प्रभारी भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।