{"_id":"698f7a39c353cbbbb208c8b0","slug":"truck-car-collision-in-dosarka-traffic-jam-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-183458-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में ट्रक-कार की टक्कर, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: दोसड़का में ट्रक-कार की टक्कर, लगा जाम
Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत हमीरपुर सुजानपुर सड़क पर शुक्रवार को दोसड़का में ट्रक व कार में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि कार चालक ने गाड़ी को दूसरी ओर मोड दिया अन्यथा कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक सुजानपुर से हमीरपुर की ओर, जबकि कार नादौन-सुजानपुर की ओर जा रही थी। दोसड़का पर तीखे मोड़ पर सामने से आ रहा ट्रक अचानक कार से टकरा गया। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद सड़क के दोनों तरफ आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
वहीं, पुलिस टीम सुजानपुर के कर्मियों के मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल करवाया। घटना के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिससे थाना में कोई भी शिकायत दर्ज नहीं हुई। संवाद