फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trolley skids and falls 70 feet on NH-3 under construction

Hamirpur (Himachal) News: निर्माणाधीन एनएच -3 पर स्किड होकर 70 फीट नीचे गिरा ट्राला

Fri, 05 Jul 2024 04:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Trolley skids and falls 70 feet on NH-3 under construction
निर्माणाधीन एनएच तीन संगरोह बाईपास के मुहाने पर स्किड होकर पलटा ट्राला। संवाद
सड़क किनारे सुरक्षा दीवार न होने से हुआ हादसा, चालक घायल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अवाहदेवी (हमीरपुर)। हमीरपुर से अवाहदेवी निर्माणाधीन एनएच-03 पर कार्य में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वीरवार को एनएच पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे एक ट्राला दुर्घटनाग्रस्त होकर 70 फीट नीचे खाई में जा गिरा। दुर्घटना में ट्राला चालक को मामूली चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार संगरोह बाईपास के मुहाने पर पिछले कई दिनों से सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है। पिछले माह स्थानीय लोगों ने एनएचआई के अधिकारियों से सड़क किनारे सुरक्षा दीवार लगाने के लिए अवगत करवाया था लेकिन कंपनी की कछुआ चाल से चल रहे निर्माण कार्य के चलते इस स्थान पर डंगा नहीं लगाया। इससे वीरवार को एक ट्राला स्किड होकर ढांक से करीब 70 फीट नीचे गिर गया। एनएच 03 पर कछुआ गति से हो रहा कार्य वाहन चालकों के साथ लोगों के लिए भी परेशानी का कारण बना हुआ है। लोगों को बारिश के दौरान आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी दुर्गा दास ने कहा कि सड़क दुर्घटना को लेकर कोई भी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed