फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tribute paid to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri

Hamirpur (Himachal) News: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

Thu, 03 Oct 2024 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to Mahatma Gandhi and Lal Bahadur Shastri
गांधी चौक हमीरपुर में गांधी जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हार पहनाते एसडीएम हमी
रक्तदान शिविर में 18 यूनिट रक्त एकत्रित
विज्ञापन

जिलाभर में मनाई महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू/डिडवीं/रंगस/हमीरपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य पर बुधवार को जिले भर में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला प्रशासन और नगर परिषद हमीरपुर की ओर से सुबह सात बजे गांधी चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एडीएम राहुल चौहान, एसडीएम संजीत ठाकुर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अजमेर सिंह ठाकुर आदि ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया तथा देश के लिए उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया। इस अवसर पर लोक कलाकारों ने भी भजनों के माध्यम से दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि दी।

सर्वहित सुधार सभा भवन हमीरपुर में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल काॅलेज की टीम मौजूद रही। शिविर का आयोजन गांधी जयंती पर किया गया। इस दौरान 18 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक के इंचार्ज कमलेश, लैब अटेंडेंट दीपक सहित अन्य मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहू के स्वयंसेवियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत प्लास्टिक कचरे को एकत्रित करके स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रमेश चंद ठाकुर ने स्वयंसेवियों को स्वच्छता के महत्व से जागरूक किया। गांधी जयंती पर आयुष विभाग उपमंडल नादौन में योग सर्वोदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आयुष अधिकारी हमीरपुर डॉ. बृजनंदन शर्मा के मार्गदर्शन में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी नादौन डॉ. सुमन बाला की ओर से संत निरंकारी भवन में किया गया। राजकीय महाविद्यालय भोरंज की एनएसएस इकाई ने ग्राम पंचायत पंजोत में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने पंजोत गांव में सफाई अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। गोशाला जमली धाम परिसर में भी सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत भगेटू के गांव झिंझकरी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रमुख लोगों में वंदना कुमारी, आरुषि ठाकुर, साहिल ठाकुर, कार्तिक ठाकुर, अंजली ठाकुर, वर्षा ठाकुर, व्यासा देवी, सुषमा देवी, बर्फी देवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed