फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trial of players for Center of Excellence in Anu on 8-9th

Hamirpur (Himachal) News: अणु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाड़ियों के ट्रायल आठ-नौ को

Wed, 03 Apr 2024 06:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
ट्रायल में 21 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी ले सकते हैं भाग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय के निकट अणु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, जूडो और कुश्ती के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के ट्रायल आठ-नौ अप्रैल को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में लिए जाएंगे। नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सहायक निदेशक मनोज अवती ने कहा कि इन ट्रायल्स में 21 वर्ष तक के महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

ट्रायल्स के लिए इन्हें आठ अप्रैल को सुबह आठ बजे अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में रिपोर्ट करनी होगी। खिलाड़ी अपने साथ जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खेलों में उपलब्धियों के दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल एवं सेल्फ प्रमाणित प्रतियां तथा चार पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य लाएं। चयनित खिलाड़ियों को नॉन रेजिडेंशियल के आधार पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। यानी इन्हें हॉस्टल सुविधा नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए अंकुर ठाकुर के मोबाइल नंबर 98172-93331 और विपन कुमार के मोबाइल नंबर 98576-96712 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed