फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trial of 36 players for World Korfball Championship

Hamirpur (Himachal) News: विश्व कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए 36 खिलाड़ियों का ट्रायल

Mon, 22 Apr 2024 07:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 07:42 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के अभिषेक ने ट्रॉयल में अच्छे खेल का किया प्रदर्शन
विज्ञापन

छह से 13 जुलाई को तुर्की के कनेर में होगी अंडर-21 विश्वकप कोर्फबाल चैंपियनशिप
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू (हमीरपुर)। छह से 13 जुलाई को तुर्की के कनेर में होने वाले अंडर-21 विश्वकप कोर्फबाल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए भारतीय टीम का ट्रायल लिया गया है। इसमें 25 लड़कों और 11 लड़कियों ने अपने खेल का प्रदर्शन किया है। इसमें हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का खिलाड़ी अभिषेक भी शामिल है। प्रदेश के राष्ट्रीय रेफरी एवं भारतीय टीम के कोच विनोद कुमार ने कहा कि 36 खिलाड़ियों का ट्रायल भारत नेशनल पब्लिक स्कूल राम बिहार दिल्ली में लिया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में जगह पाने को लेकर अपना ट्रायल दिया। उन्होंने कहा कि छह से 13 जुलाई को तुर्की के कनेर में होने वाले अंडर-21 विश्वकप कोर्फबाल चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भारत, तुर्की, बैल्जियम, आस्ट्रेलिया, कैटालानिया, चाइनीज ताइपाई, हांगकांग, चीन, मलेशिया, नीदरलैंड़, न्यूजीलैंड व जर्मनी सहित 12 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रॉयल में अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने खिलाड़ियों को बधाई दी तथा खिलाड़ियों से चयन को लेकर अच्छा प्रदर्शन करने का आह्वान किया। ट्रायल के दौरान अंतरराष्ट्रीय रेफरी राजेश सैनी, मनजीत सिंह, विनोद कुमार, रविराज व निताशा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed