फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   treatment plant inspected

दगनेड़ी ट्रीटमेंट प्लांट : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन ने किया निरीक्षण

Tue, 10 Nov 2020 10:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर के कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट दगनेड़ी का मंगलवार को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के बाद अब ये अधिकारी अपनी रिपोर्ट प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपेंगे। वहीं, दगनेड़ी के ग्रामीण इस ट्रीटमेंट प्लांट का लगातार विरोध कर रहे हैं। इससे पूर्व भी ग्रामीण कई बार इसके विरोध में प्रदर्शन कर चुके हैं। मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के ध्यान में भी है।
विज्ञापन

मंगलवार को राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार जिला प्रशासन की ओर से एक टीम ने मौके पर जाकर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट तैयार की। दगनेड़ी में नगर परिषद हमीरपुर के 11 वार्डों का ठोस एवं तरल कूड़ा एकत्रित होता है। यहां फेंके जाने वाला कूड़ा साथ लगती खड्ड में भी गिर जाता है। वहीं, दुर्गंध और कूड़े के कारण आसपास के ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार मरे हुए कुत्ते साथ लगती घासनियों में फेंक दिए जाते हैं। खड्ड में कूड़े का रिसाव होने से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। इन्हीं सब कारणों के चलते दगनेड़ी के ग्रामीण इस कूड़ा ट्रीटमेंट प्लांट को यहां लगाने का विरोध कर रहे हैं। निरीक्षण टीम में एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ऊना के अधिकारी मौजूद रहे। अतिरिक्त उपायुक्त जितेंद्र सांजटा ने कहा कि ग्रामीण यहां कूड़ा संयंत्र का विरोध करते आ रहे हैं। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशानुसार मंगलवार को मौके का निरीक्षण किया गया। यहां खड्ड की ओर डंगा लगाना प्रस्तावित हैं। यहां पहले से अधिक सुधार हुआ है। रिपोर्ट बनाकर प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed