{"_id":"5749a1544f1c1be849690d21","slug":"transport-director-mulls-over-22-point-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवहन निदेशक ने 22 सूत्रीय एजेंडे पर की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवहन निदेशक ने 22 सूत्रीय एजेंडे पर की समीक्षा
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sat, 28 May 2016 07:17 PM IST
विज्ञापन
बैठक।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बस ऑपरेटरों की बैठक आरटीओ कार्यालय हमीरपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता परिवहन विभाग के निदेशक डॉ. सुनील चौधरी ने की।
विज्ञापन
आरटीए सचिव एवं क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम महाजन, आरटीए सदस्य अरविंद्र कौर और सुशील राणा विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में नए बस रूट परमिट के लिए आए आवेदनों की समीक्षा की गई। साथ ही पुराने बस रूटों की समयसारिणी में बदलाव को लेकर भी समीक्षा की गई।
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत पेंडिंग चालानों की जुर्माना राशि वसूल न होने, रूट परमिट के नवीनीकरण में देरी पर चर्चा की गई। 22 सूत्रीय एजेंडे पर समीक्षा का निर्णय कमेटी सदस्य जल्द लेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर बैठक में निजी बस ऑपरेटर यूनियन के प्रधान नरेश कुमार दर्जी, उपप्रधान विजय ठाकुर, मनोज कुमार, भीम सिंह रांगड़ा, बलवीर परमार, सुभाष चंद, विजय कुमार, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन