{"_id":"682f7690e5632cb2050eaa9a","slug":"transfer-teachers-are-unable-to-mark-attendance-on-swift-chatbot-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-156433-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: स्विफ्ट चैटबॉट पर ट्रांसफर शिक्षक नहीं लगा पा रहे हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: स्विफ्ट चैटबॉट पर ट्रांसफर शिक्षक नहीं लगा पा रहे हाजिरी
Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Fri, 23 May 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय टीजीटी कला संघ ने स्कूल शिक्षा निदेशक और समग्र शिक्षा अभियान निदेशक से शिक्षकों की समस्या का समाधान करने की मांग की है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कौशल, उपाध्यक्ष देशराज कालिया और महासचिव विजय हीर ने कहा कि शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति के लिए संचालित स्विफ्ट चैटबॉट एप से शिक्षक परेशान हो रहे हैं।
इस एप में शिक्षक स्कूल कोड और शिक्षक के अपने राष्ट्रीय कोड से लॉग इन करते हैं, मगर शिक्षकों का तबादला होने पर यह एप त्वरित कार्य नहीं करती है।आठ मई को रिलीव ज्वाइन किए गए शिक्षकों का डाटा आज तक अपडेट नहीं हुआ हैं। विद्या समीक्षा केंद्र ने ट्रांसफर हुए शिक्षकों का गूगल शीट पर विवरण लिया और यू डाइज प्लस पोर्टल पर शिक्षकों को ऑनलाइन दूसरे स्कूल में ट्रांसफर करने के निर्देश दे दिए।
शिक्षकों ने ये निर्देश भी पूरे कर यू डाइज प्लस में अपना नाम नए स्कूल में शिफ्ट कर दिया। इसके बाद डाटा सिंक होने की प्रक्रिया इतनी धीमी है कि पिछले 11 दिन से यह डाटा ऑनलाइन अपडेट होकर सिंक करने में स्विफ्ट चैट एप सफल नहीं हो रही है। नतीजा यह है कि ट्रांसफर हुए शिक्षक का नाम स्विफ्ट चैट में अभी तक पिछले स्कूल में ही दिखाई दे रहा है। ऐसे में संघ सदस्यों ने इस समस्या का समाधान करने की अपील की है। संवाद