फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   traini give medicial

दवा काउंटर पर फर्स्ट ऐड के प्रशिक्षु दे रहे दवाइयां

Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के निशुल्क दवाई काउंटर पर फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग के लिए आए प्रशिक्षु लोगों को दवाइयां दे रहे हैं। फार्मासिस्टों की ड्यूटी इधर-उधर लगाने के चलते निशुल्क दवाई काउंटरों पर दवाई देने के लिए दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऐसे में काउंटर पर ऐसे प्रशिक्षुओं को बैठाया जा रहा है जिन्हें दवाइयों का कुछ खासा ज्ञान नहीं है। ऐसे में मरीजों को गलत दवाइयां भी दी जा सकती हैं और उनकी सेहत से खिलवाड़ हो सकता है। लोगों ने निशुल्क दवाई काउंटर पर चल रही अव्यवस्थाओं के लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन के प्रति रोष प्रकट किया है। लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से काउंटर पर सेवाएं सुचारु एवं संबंधित कर्मचारी ही तैनात करने की मांग उठाई है। बीते बुधवार को अस्पताल के निशुल्क दवाई काउंटर पर फर्स्ट ऐड की ट्रेनिंग पर आए प्रशिक्षुओं को दवाई वितरित करने एवं रिकार्ड मेंटेंन करने के लिए बैठा दिया गया। जबकि, अस्पताल में 19 फार्मासिस्ट मौजूद हैं। इनमें से छह फार्मासिस्टों की ड्यूटी संबंधित निशुल्क डिस्पेंसरी में है, लेकिन फार्मासिस्टों की ड्यूटी इधर-उधर लगाने के कारण काउंटर पर समस्या पेश आ रही है। पूर्व में भी कई बार काउंटरों पर कर्मचारी न होने के चलते लोगों को घंटों कतारों में लगकर निशुल्क दवाइयों के लिए इंतजार करना पड़ा और मजबूरन हंगामा करना पड़ा। लोगों में जोगेंद्र ठाकुर, गौरव ठाकुर, दीप चंद, ज्ञान चंद आदि ने निशुल्क दवाई काउंटर पर व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है। इस संबंध में एमएस डॉ. अनिल वर्मा का कहना है कि फर्स्ट ऐड के प्रशिक्षुओं को उचित ट्रेनिंग दी जा रही है, लेकिन हो सकता है कि दवाई काउंटरों पर फार्मासिस्टों की सहायता के लिए दवाईयां इत्यादि पकड़ाने को कुछ देर तक उन्हें वहां रखा हो। लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed