फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Trainees teachers demonstrated against government and education department

प्रशिक्षुओं अध्यापकों ने किया सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Trainees teachers demonstrated against government and education department
डाइट गौना करौर के कार्यालय परिसर में प्रशिक्षु अध्यापक विरोध-प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Hamirpur-HP
नादौन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर के परिसर में बुधवार को टीचिंग प्रैक्टिस न हो पाने से खफा प्रशिक्षु अध्यापकों ने एकत्रित होकर सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इनका कहना है कि दिसंबर माह में उनका शिक्षा सत्र समाप्त हो रहा है, लेकिन अभी तक सरकार व शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षु अध्यापकों की टीचिंग प्रैक्टिस भी शुरू नहीं करवाई है। विभाग सोया हुआ है। इससे सैकड़ों प्रशिक्षुओं का भविष्य खतरे में है। कुछ निजी शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन टीपी शुरू करवा दी है, लेकिन प्रदेश सरकार का इन प्रशिक्षुओं अध्यापकों के प्रति रवैया ठीक नहीं है।
विज्ञापन

प्रशिक्षु अध्यापकों श्रद्धा, शुभम, संदीपिका, राजीव, राहुल, मीनाक्षी, रजत, साहिल, सोनिया, अमन, शशिपाल, पूजा, नमन, सुनील, कार्तिक, अक्षय, ज्योति, ईश्वर, अंकुल, शिवानी, सागर आदि ने कहा कि उनकी परीक्षाओं से पहले टीचिंग प्रैक्टिस करवाई जाए।
विज्ञापन

सभी प्रशिक्षु अध्यापकों ने मांग की है कि जिस प्रकार नियमित शिक्षक स्कूलों में जाकर ऑनलाइन कक्षाएं लगा रहे हैं, उसी तर्ज पर उनकी टीपी आरंभ करने के आदेश दिए जाएं, ताकि भविष्य में उन्हें कोई परेशानी न हो। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य धर्मपाल शर्मा ने कहा कि अभी तक ऑनलाइन टीपी लगाने का कोई भी प्रावधान नहीं है। जैसे ही सरकार के आदेश प्राप्त होंगे, कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed