{"_id":"2924115ec7af4652e4bfb8c5288de8a5","slug":"trainee-conductors-not-to-deploy-on-log-roots-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे रूटों पर नहीं भेजे जाएंगे प्रशिक्षु कंडक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे रूटों पर नहीं भेजे जाएंगे प्रशिक्षु कंडक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 17 Jan 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम प्रबंधन लंबे रूटों पर प्रशिक्षु कंडक्टरों को नहीं भेजेगा। ‘कौन सा स्टेशन नहीं चल रहा पता’ 14 जनवरी को ‘अमर उजाला’ में समाचार प्रकाशित होने के बाद निगम प्रबंधन ने निर्णय लिया है। प्रशिक्षु कंडक्टरों को अब लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। लोकल रूटों पर प्रशिक्षण के बाद ही इन्हें लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
हमीरपुर डिपो में दूसरे बैच के करीब ढाई दर्जन प्रशिक्षु बसों में कंडक्टर कर रहे हैं। प्रशिक्षण के लिए निगम प्रबंधन इन्हें लंबे रूटों पर भेज रहा था। इससे प्रशिक्षु को लंबे रूट पर बकाया देने और मैनुअल टिकट काटने में परेशानी आ रही थी। यहां तक कि सवार कौन से स्टेशन पर उतर रही है, इसका भी पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
मैनुअल टिकट होने के कारण एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन का कितना टिकट काटना है, प्रशिक्षुओं को पता नहीं चल पा रहा था। इसके चलते आए दिन प्रशिक्षु कंडक्टरों की सवारियों के साथ कहासुनी हो रही थी। समस्या को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया।
विज्ञापन
इसके चलते निगम प्रबंधन ने प्रशिक्षु कंडक्टरों को अब लोकल रूटों पर भेजने का निर्णय लिया है। प्रशिक्षु कंडक्टर को लंबे रूट पर तभी भेजा जाएगा। अगर संबंधित प्रशिक्षु कंडक्टर लोकल रूट पर बेस्ट परफारमेंस देगा।
कार्यकारी आरएम कुशल कुमार का कहना है कि प्रशिक्षु कंडक्टरों को लोकल रूटों पर भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के बाद ही इन्हें लंबे रूटों पर भेजा जाएगा।