फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tragic accident in Dhabdiyana: Car falls into ditch, couple dies

धबड़ियाणा में दर्दनाक हादसा: खाई में गिरी कार, दंपती की मौत

Tue, 05 May 2026 05:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Tue, 05 May 2026 05:04 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदारी में समारोह में जा रहे थे चार लोग, दो गंभीर रूप से घायल
विज्ञापन

हादसे में घायल भी पति-पत्नी, दोनों मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़सर (हमीरपुर)। गारली-जोल वाया धबड़ियाणा सड़क पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा धबड़ियाणा के समीप उस समय हुआ जब एक सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
कार में कुल चार लोग सवार थे, जो एक रिश्तेदार के यहां आयोजित समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में 74 वर्षीय रमेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी संतोष कुमारी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

घायलों में कार चालक 64 वर्षीय पृथ्वी चंद (पुत्र बीरबल राम, निवासी गांव लपोदू, तहसील भोरंज) और उनकी पत्नी 59 वर्षीय सरोज कुमारी शामिल हैं। पृथ्वी चंद, मृतक रमेश चंद के जीजा और संतोष कुमारी के भाई हैं। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर रेफर किया गया है, जहां सरोज कुमारी की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार धबड़ियाणा के पास अचानक संतुलन खो बैठी और सीधे खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद खाई से बाहर निकाला गया और अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोट्स :


धबड़ियाणा और खेड़ी के बीच पानी के टैंक के पास यह हादसा हुआ, जहां सैंट्रो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की तफ्तीश जारी है। -लालमन शर्मा, डीएसपी बड़सर

-अस्पताल लाए गए चार लोगों में से दो की मौत हो चुकी थी, जबकि अन्य दो को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया है। -डॉ. अरविंद टंडन, बीएमओ बड़सर


प्रशासन की ओर से दोनों मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है, जबकि घायलों में से एक को 5 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं। -स्वाति डोगरा, एसडीएम बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed