Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traffic situation in Garli Chowk, Mahere, deteriorates once again

Hamirpur (Himachal) News: गारली चौक मैहरे में फिर यातायात व्यवस्था बदहाल

Wed, 25 Nov 2026 01:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 25 Nov 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Traffic situation in Garli Chowk, Mahere, deteriorates once again
गारली चौक मैहरे में लगा जाम। संवाद
बड़सर(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत गारली चौक मैहरे में पुलिस जवान की ड्यूटी हटने के बाद यातायात व्यवस्था फिर बिगड़ने लगी है। चौक पर आए दिन लगने वाले जाम से स्थानीय लोगों, दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों में विवेक ठाकुर, सपना कुमारी, राज कुमार, देवराज और कोमल ने यहां नियमित रूप से पुलिस जवान तैनात करने की मांग उठाई है। गारली चौक ऊना, हमीरपुर और बिझड़ी सड़क मार्गों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां दिनभर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही रहती है।
विज्ञापन

वहीं, बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग सड़क के किनारे और दुकानों के सामने वाहन खड़े कर देते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और जाम लग जाता है।
त्योहारी सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यहां एक पुलिस जवान तैनात किया गया था। उसकी तैनाती से वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित हुई थी और लोगों को जाम से राहत मिली थी, लेकिन ड्यूटी हटने के बाद समस्या फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि चौक पर रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। कई बार वाहन चालकों को थोड़ी दूरी तय करने के लिए भी काफी देर इंतजार करना पड़ता है। तीन प्रमुख सड़क मार्गों को जोड़ने वाले इस चौक पर यातायात का दबाव अधिक रहता है, इसलिए यहां नियमित पुलिस तैनाती जरूरी है।

उन्होंने पुलिस प्रशासन से चौक पर नियमित पुलिस जवान तैनात करने और बेतरतीब पार्किंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
कोट

त्योहारी सीजन में यातायात का दबाव अधिक होने के कारण गारली चौक मैहरे में पुलिस जवान तैनात किया था। पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते फिलहाल वहां से जवान की ड्यूटी हटाई है। -हरीश गुलेरिया, डीएसपी बड़सर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article