{"_id":"6820a64c50ff410c510b2040","slug":"traffic-jam-due-to-vehicles-parked-on-the-roadside-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-155477-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों से लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: सड़क किनारे खड़े हो रहे वाहनों से लग रहा जाम
Mon, 12 May 2025 06:57 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 12 May 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड नादौन से पोस्ट ऑफिस तक स्थिति हुई खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
कांगू (हमीरपुर)। नादौन उपमंडल के तहत बस स्टैंड नादौन से पोस्ट ऑफिस तक सड़क किनारे वाहन खड़े रहने से आए दिन जाम लग रहा है। वहीं, सड़क किनारे सजा सामान समस्या को और बढ़ा देता है। नगर परिषद की ओर से बार-बार अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जाती है, लेकिन दुकानदार मनमर्जी से सामान को एक दिन हटाकर अगले दिन फिर से सामान सजा देते हैं।
अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार की सड़कें संकरी होती जा रही हैं। लगातार लग रहे जाम से वाहन चालक और राहगीर परेशान हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि अतिक्रमण के कारण मुख्य बाजार की सड़क संकरी होती जा रही है। अतिक्रमण के कारण ग्राहक घंटों भीड़ में फंसे रहते हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस अतिक्रमण हटाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से समस्या के समाधान की मांग उठाई है। उधर इस बारे में एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने कहा कि नादौन बाजार सहित मुख्य सड़क पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे।