{"_id":"679d207a5315bee2cd0e7624","slug":"traffic-is-being-affected-due-to-excavation-work-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-147099-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: खोदाई कार्य से आवागमन हो रहा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: खोदाई कार्य से आवागमन हो रहा प्रभावित
Sat, 01 Feb 2025 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत कैहरवीं के अंतर्गत कैहरवीं मंदिर से बलोह तक सड़क के किनारों को जल शक्ति विभाग के कर्मियों ने पेयजल पाइप डालने के लिए खोद दिया है। यहां पर कर्मी पेयजल पाइपों को गहराई में डाल रहे हैं। खोदाई कार्य के दौरान पानी के पाइप भी टूट गए हैं, जिस कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो रही है। सड़क किनारे मिट्टी के ढेर भी लगे हुए हैं। लोगों को आवागमन में भी दिक्कत आ रही है। खासकर स्कूल विद्यार्थियों को काफी मुश्किलें आ रही हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से भी मांग की है कि जल्द से जल्द कार्य को समाप्त किया जाए, ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन