{"_id":"57710fcb4f1c1b8e1279af90","slug":"traders-charging-more-of-eatable-than-fixed-by-dc","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य वस्तुओं के वसूले जा रहे मनमाने दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य वस्तुओं के वसूले जा रहे मनमाने दाम
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 01 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
मीट।
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय में खाद्य वस्तुओं के मनमाने दाम वसूले जा रहे हैं। दुकानदार उपायुक्त के आदेशों को सरेआम ठेंगा दिखा रहे हैं। खाद्य वस्तुओं की तय कीमतों को दुकानदार दरकिनार कर रहे हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उपभोक्ता सुरेश कुमार, सोनू, केशव, राजेश कुमार, दीपक, नीरज, अखिल चौधरी, प्रशांत, विपिन कुमार, पंकज, दिनेश भाटिया ने बताया कि शहर की दुकानों में बकरे के कच्चे मीट के 300 रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि रेट लिस्ट 280 रुपये की लगाई है।
विज्ञापन
वहीं मीट तरी सहित 80 रुपये तय है जबकि ढाबों में 100 रुपये प्रति प्लेट वसूली की जा रही है। उपभोक्ताओं ने मनमाने दाम वसूलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति विभाग के एफएसओ प्रताप सिंह का कहना है कि यदि कोई उपभोक्ता शिकायत करेगा तो दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। यदि कोई दुकानदार ज्यादा दाम वसूलता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।