फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders are not showing interest in renting corporation shops.

Hamirpur (Himachal) News: निगम की दुकानों को किराये पर लेने के लिए रुचि नहीं दिखा रहे व्यापारी

Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 16 Nov 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम के तहत बनाई गई दुकानों को किराये पर लेने के लिए व्यापारी अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। नगर निगम हमीरपुर के तहत विभिन्न स्थानों पर बनाई गई 20 दुकानों को किराये पर देने के लिए नगर निगम की ओर से दोबारा से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

इसमें अब देखना यह है कि इन दुकानों को किराये पर लेने के लिए लोग आगे आते हैं या नहीं। नगर निगम की ओर से शहर में बस अड्डा, भोटा चौक तथा मुख्य बाजार में विभिन्न प्रकार की दुकानें व पार्किंग स्थल शामिल हैं। इनके लिए अलग-अगल किराये का प्रावधान किया गया है। मगर कोई भी व्यक्ति इन्हें खरीदने के लिए आगे नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इनकी नीलामी खुली बोली के आधार पर की जाएगी। इन दुकानों को किराये पर चढ़ाने के लिए जुलाई माह से लगातार कोशिश की जा रही है, लेकिन लोग बोली में भाग लेने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अब इन दुकानाें को किराये पर चढ़ाना नगर निगम के लिए चुनौती बनती जा रही है। अधिकारियों की मानें तो दुकानों को किराये पर चढ़ाने के लिए नवंबर के अंतिम सप्ताह में बोली प्रक्रिया को रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी कीमत अलग-अलग दुकानों के अनुसार रखी गई है, जो पांच हजार रुपये से शुरू होगी। इसके बाद अधिकतम बोली लगाने वाले बोलीदाता को यह दुकानें आवंटित की जाएंगी। बता दें कि नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने हाल ही में कार्यभार संभाला है। उन्होंने दुकानों का जायजा लेने के लिए शनिवार को बाजार का निरीक्षण किया। उम्मीद है कि अब यहां पर दुकानों को किराये पर आवंटित करने की प्रक्रिया गति पकड़ेगी।

कोट :
नगर निगम के तहत 20 दुकानों की नीलामी 28 नवंबर को रखी गई है। पहले भी इन दुकानों को किराये पर देने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी, लेकिन वह सफल नहीं रही। अब दोबारा से यह प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें पार्किंग, रेस्टोरेंट और अन्य दुकानें भी शामिल हैं। -राम प्रसाद शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त, नगर निगम, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article