फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Tourists are flocking to Char Dham of Sujanpur

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर के चार धाम में उमड़ रहे सैलानी

Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Wed, 27 Dec 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tourists are flocking to Char Dham of Sujanpur
नवदुर्गा धाम का दीदार करने के बाद पर्यटक सामूहिक चित्र में। संवाद
सुजानपुर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में बनाए गए चारों धाम पर्यटकों को खूब पसंद आ रहे हैं। रोजाना इन चार धामों को देखने के लिए सैकड़ों सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। चार धाम विशेष रूप से शैक्षणिक भ्रमण के लिए पहली पसंद बने हुए हैं। आए दिन किसी न किसी स्कूल का एक समूह इनकी खूबसूरती को निहारने पहुंच रहा है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत करोट धनोटू में आदि दुर्गा नवधाम, ग्राम पंचायत दाडला भलेठ में आदि योगी शिव धाम, ग्राम पंचायत बीड बगेड़ा में मर्यादा पुरुषोत्तम रामधाम और ग्राम पंचायत टिहरा में बने श्री कृष्ण लीला धाम में सप्ताह के अंत में सबसे ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि भी इन धामों का दीदार कर रहे हैं और अपनी पंचायत में किस तरह से ऐसी चीज बनाई जा सके, इसको लेकर पूरी जानकारी प्राप्त करके अपने पंचायत में भी इस तरह का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह चारों धाम सुजानपुर मुख्यालय से मात्र पांच से 10 किलोमीटर की दूर हैं। खंड विकास अधिकारी राजेश्वर भाटिया ने कहा कि चार धाम के नाम से सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र को अलग और विशेष पहचान मिली है। प्रतिदिन सैकड़ों सैलानियों के अलावा स्कूलों के बच्चे इन धामों का दीदार करने के लिए पहुंच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed